Amritsar और Ludhiana के बाद अब Patiala से दिल दहलाने वाली खबर, युवक को Kidnap कर उतारा मौत के घाट

On: October 25, 2026 10:32 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब के पटियाला से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पहले युवक का अपहरण किया गया और बाद में संगरूर में उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे राज्य में दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नवाब खान (27) निवासी गांव डकाला, पटियाला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नवाब मोटरसाइकिल से सफर कर रहा था। इस दौरान एक काले रंग की गाड़ी ने पटियाला-संगरूर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी से उतरे आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और उसे जबरन गाड़ी में बिठा कर ले गए। उक्त घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो तो टीम संगरूर के भवानीगढ़ में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने भवानीगढ़ के काला झाड़ के पास से नवाब का शव बरामद किया। शुरूआती जांच में पता चला है कि उसके शरीर पर तेजधार हथियार के घाव थे। फिलहाल हत्या के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं बताया जा रहा है कि व्यक्तिगत रंजिश के कारण उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धो की पहचान भी कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment