राहुल गांधी विदेशी टूलकिट गैंग के मोहरा, देश के खिलाफ कर रहे काम, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

On: October 19, 2026 5:49 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नवीन दो दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार को राजधानी पटना पहुंचे। जहां दल के नेताओं के साथ बैठक, चुनावी रणनीति पर चर्चा और ‘कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल’ का शुभारंभ उनके दौरे के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं। कार्यक्रम के पहले दिन नितिन नवीन ने राजधानी पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल, आपका विधायक आपके साथ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी शक्तियां भी देश में मौजूद हैं जो भारत के विकास को पचा नहीं पा रही हैं और उन्हें देश की प्रगति चुभ रही है।

भारत एकमात्र ऐसा देश है जो वैश्विक संकट के बावजूद निरंतर विकास कर रहा है। लेकिन, विश्व की कई ऐसी ताकतें हैं, जिन्हें भारत का यह उत्थान पसंद नहीं आ रहा है, उनका टूलकिट बनकर कोई और नहीं बल्कि देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी टीम काम कर रही है। राहुल गांधी और विपक्ष के साथियों के मंसूबों व नियत को देश की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल आदि में चुनाव जीतते हैं तब उन्हें चुनाव आयोग से कोई आपत्ति नहीं होती। लेकिन, बिहार और बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव हारते ही पराजय का सारा दोष चुनाव आयोग पर मढ़ देते हैं।

यह चोर मचाए शोर वाली स्थिति है। क्योंकि, जिन लोगों ने हमेशा बंदूक की नोक पर बूथ और बैलेट लूटने का काम किया, वे ही आज फिर से मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। ताकि, बिहार को एक बार फिर उसी जंगलराज के दौर में धकेला जा सके, जिसमें बूथ लूटे जाते थे। इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता, डॉ.शांति राय आदि मौजूद थीं। दूसरे दिन का कार्यक्रम बंगाल हादसे के कारण रद्द कर दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पटना में कुछ जगहों पर दुर्गा पूजा के पंडालों का भ्रमण किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहार सहित देशभर के लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पटना में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने का अवसर मिला है। नवरात्र के सप्तमी व अष्टमी तिथि पर राजधानी पटना के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। नितिन नवीन के कार्यक्रम में भी पंडालों का भ्रमण और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शामिल रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान! एक सीट पर दो नेत्रियों में टकराव, गरमाई सियासत

डबल इंजन सरकारें नशे का जखीरा पकड़ रही लेकिन पंजाब में गली-गली बिक रहा चिट्टा : चुग

पंजाब को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान! चिट्टा तस्करों को चुन-चुनकर जेल भेजेगी केंद्र सरकार

पटना में लालू पुत्र पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को मां राबड़ी देवी व बहन रोहिणी आचार्य से मिलवाया

दिवाली से पहले केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को स्ट्रीट लाइटों से जगमगा दिया जा रहा है : विधायक डॉ अजय गुप्ता 

बिहार विधान परिषद चुनाव-2026: एमएलसी चुनाव में जिन सीटों पर आसानी से मिलती थी जीत, वहां अब दिग्गज प्रत्याशियों की सांसें अटकीं

Leave a Comment