पंजाब कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान! एक सीट पर दो नेत्रियों में टकराव, गरमाई सियासत

On: October 19, 2026 9:07 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब में विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाले हैं। पंजाब में जहां सभी राजनीतिक पार्टिया सक्रिय हो चुकी हैं वहीं कांग्रेस के भीतर श्री मुक्तसर साहिब सीट को लेकर राजनीतिक खींचतान सामने आ गया है। दरअसल एक तरफ जहां राजा वड़िंग की पत्नी अमृता कौर वड़िंग ने मुक्तसर से चुनाव लड़ने की इच्छा के संकेत दिए हैं तो वहीं 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं कर्ण कौर बराड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद एक ही सीट पर दो नेत्रियां टिकट के लिए दांव पेच लगाती नजर आएंगी। 

अमृता कौर वड़िंग ने मुक्तसर से अपने पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनका मायका होने के साथ-साथ उनका और राजा वड़िंग का जन्मस्थान भी है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को मुक्तसर के लोगों का हमेशा समर्थन मिलता रहा है। अमृता के मुताबिक, यदि लोगों का साथ मिला तो वह गिद्दड़बाहा की तर्ज पर मुक्तसर का विकास करना चाहेंगी। उनके इस बयान को आगामी चुनाव में सीट पर संभावित दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, कर्ण कौर बराड़ ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति का टिकट के लिए अपनी इच्छा जाहिर करना गलत नहीं है, लेकिन उम्मीदवार का फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है और मुक्तसर की सेवा करता रहा है। कर्ण कौर ने स्पष्ट किया कि यदि हाईकमान किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट देता है, तो वह पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उसका पूरा समर्थन करेंगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment