बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र पूर्व मंत्री व जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपने किसी बयान के लिए चर्चा में नहीं हैं। बल्कि, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ उनकी केमेस्ट्री चर्चा में है। हालांकि, कुछ दिनों पूर्व मुंबई में आयोजित रियलीटी शो ’भोजपुरी बवाल’ में भी लालू पुत्र पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत साथ दिखे थे और उस वक्त भी इसकी खूब चर्चा हुई थी। लेकिन, इस बार मुलाकात राजधानी पटना में हुई है और तेजप्रताप यादव ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’एक्स’ पर शनिवार यानी 17 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर कर दी। तेजप्रताप यादव ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने उनसे इच्छा जताई और फिर उन्होंने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी है। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के सरल व सहज व्यवहार ने परिजनों का दिल जीत लिया। इस दौरान परिवारजनों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य और तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे।
दरअसल, जो वीडियो लालू पुत्र व जेजेडी सुप्रीमो तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है उसमें नजर आ रही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत लालू परिवार के सदस्यों के साथ बैठी हैं। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के बगल में तेजप्रताप यादव बैठे हैं। सामने तेजप्रताप यादव की मां और बिहार की पहली महिला पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी भी बठीं हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य बैठे हैं। इस दौरान लालू की सिंगापुर वाली पुत्री रोहिणी आचार्य भी बैठी हुई नजर आईं, वीडियो में दिख रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ सभी लोग हंस-हंस कर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत वीडियो कॉल कर किसी से बातचीत करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए लालू पुत्र पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने लिखा, ’बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी से एक यादगार पारिवारिक मुलाकात। आज का दिन मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार दिन रहा। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी राजधानी पटना में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार आई थीं। जियो के एक कार्यक्रम के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। पटना आने पर उन्होंने मेरे माता-पिता व परिवार के सदस्यों से मिलने की इच्छा जताई। मुझे भी बहुत खुशी हुई और मैं उन्हें अपने घर लेकर गया। जहां उन्होंने मेरे माता-पिता और बहनों से आत्मीय मुलाकात की। उनका सरल स्वभाव, अपनापन और परिवार के प्रति सम्मान देखकर बहुत अच्छा लगा। मेरे माता-पिता और परिवार के सभी सदस्य भी उनसे मिलकर बेहद प्रसन्न हुए।’ कुछ मुलाकातें केवल मुलाकात नहीं होती, बल्कि जीवन की खूबसूरत यादें बन जाती है। मल्लिका शेरावत जी का हमारे परिवार के बीच आने और इतना स्नेह देने के लिए हृदय से आभार।
जाहिर है कि तेजप्रताप यादव से मिलकर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने यह इच्छा जताई थी कि वो तेजप्रताप यादव के परिवार के सदस्यों से मिलना चाहती हैं। जिसके बाद तेजप्रताप यादव सीधे उन्हें परिवार के सदस्यों के बीच ले गए। इस मुलाकात के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत लाल रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि, मायानगरी मुंबई में ’भोजपुरी बवाल शो’ में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और लालू पुत्र पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ में योग किया था और साथ में खाना भी खाया था। इस शो में दोनों काफी वक्त साथ रहे थे। शो के दौरान लोगों ने दोनों को पसंद भी किया था। इस शो के शुरू होने से पूर्व भी तेजप्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ कुछ वीडियो शेयर किए थे, जो चर्चा का विषय रहा है।












