मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब पुलिस के ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी का अमृतसर मे Encounter

On: October 12, 2026 4:52 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब पुलिस व बदमाश में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर में ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को वारदात वाली जगह पर हथियार की रिक्वरी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी साहिब सिंह उर्फ गुरी ने पुलिस की राइफल छीनकर फायरिंग करने की  कोशिश की।

मौके पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन भी बताया है।  

आपको बता दें कि अजनाला में GRP में तैनात ASI  सुखचैन सिंह ड्यूटी से घर जा रहे थे, इस दौरान  3 बाइक सवार युवकों ने उन पर गोली चला दी। मौके पर घायल हुए ASI किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरन्त अजनाला सिविल अस्पताल भर्ती करवाया।  पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर  निवासी  गुलगढ़ भिंडीसैदां जोकि वारदात के दिन बाइक चला रहा था। बलजीत सिंह निवासी  गांव चक्क डोगरा  जोकि बाइक पर बीच में बैठा था और साहिब सिंह उर्फ गुरी निवासी चक्क ऑल जिसने गोलियां चलाई थीं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment