मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के जालंधर वासियों के जेब पर बढ़ेगा बोझ, नगर निगम के फैसले से चिंता में आए लोग

On: October 12, 2026 1:48 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : जालंधर नगर निगम ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर की करीब 40 फीसदी संपत्तियों की कैटेगरी बदल दी है। इसके बाद अब प्रॉपर्टी टैक्स डबल हो गया है। इससे पहले जो प्रॉपर्टी बी या सी कैटेगरी में थी उन्हें ए या बी कैटेगरी में कर दिया है। 

वहीं इस संबंध में लोगों को तब पता चला जब उन्हें ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बिल मिले। इसके बाद जब वह निगम दफ्तर पहुंचे तो उन्हें कैटेगरी अपग्रेड होने की जानकारी मिली। इस फैसले की वजह केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रांट बताई जा रही है। जालंधर निगम अधिक से अधिक टैक्स वसूलने की कोशिश कर रहा है क्योंकि निगम के लिए तय टार्गेट के मुताबिक टैक्स इकट्ठा करना मुश्किल हो रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में नगर निगम को 80 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का लक्ष्य दिया गया है पर अब तक सिर्फ 40.50 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ है। 

इस बार जालंधर नगर निगम को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रांट मिलने की उम्मीद है जिसके चलते ये कदम उठाया गया है ताकि टार्गेट पूरा हो सके। गौरतलब है कि 2025-26 में केंद्र सरकार ने ग्रांट रोक दी थी क्योंकि टैक्स वसूली कम हुई थी। इस कारण निगम को काफी नुकसान हुआ था। लोग 31 दिसंबर तक बिना पेनल्टी के प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। वहीं जनवरी से मार्च 2027 के बीच टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी पेनल्टी देनी होगी।      

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment