मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राजा सक्षम सिंह योगी बने सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

By ENN
On: October 12, 2026 4:42 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

लखनऊ में पूर्व CBI डायरेक्टर के हाथों नियुक्ति-पत्र प्राप्त कर बढ़ाया पट्टी क्षेत्र का मान

लखनऊ : प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी तहसील के निवासी राजा सक्षम सिंह योगी को सर्वजन सनातन पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं CBI के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव ने अपने हाथों से उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी।

सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव CBI के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। उनके हाथों नियुक्ति-पत्र प्राप्त करना राजा सक्षम सिंह योगी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस नियुक्ति से पट्टी क्षेत्र सहित प्रतापगढ़ जनपद में हर्ष का माहौल है।

राजा सक्षम सिंह योगी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वे भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर कार्य कर रहे हैं। अब सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में वे संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

राजा सक्षम सिंह योगी की इस नियुक्ति को पट्टी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment