पंजाब नितिन : जालंधर के पास फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के 21 वर्षीय छात्र द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभिषेक पटेल, पुत्र सियाराम पटेल, निवासी गांव चंदापुर, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छात्र एक निजी PG में मृत पाया गया। वह कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी का हॉस्टल छोड़कर PG में रहने आया था। बताया जा रहा है कि छात्र ने सुसाइड किया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हॉस्टल छोड़कर PG में क्यों रहने आया था छात्र?
छात्र के हॉस्टल छोड़कर PG में शिफ्ट होने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।









