मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, वायरल पोस्ट का Fact Check

On: October 10, 2026 8:23 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब में एक महिला द्वारा 6 बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। जी हां, दरअसल सोशल मीडिया पर महिला द्वारा एक साथ 6 बच्चों को जन्म देने का दावा तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, महिला ने 4 लड़कों और 2 लड़कियों को जन्म दिया है। वीडियो में अस्पताल के लेबर रूम से 6 महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर बाहर निकलती और एक साथ तस्वीर खिंचवाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, पंजाब केसरी इस दावे की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि यह ए.आई. जैनरेटेड हो सकता है और इस दावे की सच्चाई को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। वहीं फिलहाल यह मामला पंजाब की कौन सी जगह का है, यह भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना की पुष्टि करने वाली न्यूज रिपोर्ट मांगी है। कुछ यूजर्स का दावा है कि वायरल तस्वीरें और वीडियो AI से तैयार किए गए हो सकते हैं या फिर इन्हें दूसरे स्रोतों से लेकर नए दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल पोस्ट की तुलना पाकिस्तान में सामने आए एक दुर्लभ मामले से भी की जा रही है, जहां महिला द्वारा एक साथ 5 बच्चों को जन्म देने की खबर सामने आई थी। उस समय दावा किया गया था कि पाकिस्तान के गुजरांवाला में कोमल नाम की महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के आधार पर पंजाब में महिला द्वारा 6 बच्चों को जन्म देने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरों के AI से बनाए जाने की आशंका भी सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए विश्वसनीय जांच जरूरी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सच मानने से पहले इसकी प्रमाणिकता की जांच करना जरूरी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment