मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

एमएलसी चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार के आवास पर तीसरी बैठक, संजय झा सहित कई नेता मौजूद रहे, नीरज-अनंत विवाद पर हुई चर्चा

On: October 8, 2026 9:33 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, इससे पूर्व बिहार की सियासत में हलचल तेज है। जनता दल (युनाइटेड) यानी जद(यू.) में मौजूदा एमएलसी व प्रत्याशी नीरज कुमार और मोकामा के बाहुबली जद(यू.) विधायक अनंत कुमार सिंह के बीच खींचतान जारी है। इस बीच चुनाव से पूर्व तीसरी बार राजधानी पटना में सर्कुलर रोड स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक हुई। जहां इस बैठक में दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, जद(यू.) की इस बैठक में जद(यू.) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, जद(यू.) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित दल के अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व भी जद(यू.) प्रदेश कार्यालय में दो बार बैठक हो चुकी है। इस दौरान नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद को लेकर चर्चा हुई थी। बिहार के सियासी गलियारे में लगातार दोनों नेताओं को लेकर बयानबाजी हो रही है।

इस तरह से बुधवार को जद(यू.) की हुई तीसरी बैठक में भी नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच चल रहे खींचतान को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। इससे पूर्व संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव, अनंत सिंह व नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद और दल से जुड़े तमाम गतिविधियों को लेकर जानकारी दी थी। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी संजय झा ने जद(यू.) के वरिष्ठ नेता व नमो सरकार के केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दी थी। इसके बाद ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत की थी। उन्होंने खुद यह जानकारी दी थी। ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर नीरज कुमार के खिलाफ बयान देने से परहेज करने कहा है। इस पर अनंत सिंह ने सहमति भी जताई है। ललन सिंह के इस बयान को लेकर संजय झा ने कहा था कि, ललन सिंह ने जो किया वह दल रूचि के लिए उत्तम है। इससे ज्यादा आगे उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस तरह से लगातार जद(यू.) के अन्य नेता यह बयान दे रहे हैं कि नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच चल रहा विवाद शीर्ष नेतृत्व को पता है। इस मामले में नजर रखी जा रही है।

बता दें कि, बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। जबकि, वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होनी तय है। इन 8 सीटों में 4 स्नातक व 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में पटना स्नातक सीट का है। जहां एनडीए समर्थित जद(यू.) ने मौजूदा एमएलसी व दल के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। वह इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन, इस बार मोकामा के बाहुबली जद(यू.) विधायक अनंत कुमार सिंह के द्वारा पीके की दल जन सुराज पार्टी यानी जसुपा के प्रत्याशी डॉ.अनुज कुमार सिंह का समर्थन किए जाने से जद(यू.) की बेचैनी बढ़ी है। जद(यू.) के वरिष्ठ नेता मोकामा के विधायक अनंत सिंह को मनाने में जुटे हैं। वहीं, जसुपा के सूत्रधार से बांकीपुर के विधायक बने प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमरे के सामने अपने दल के प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन की घोषणा करते हैं तो जन सुराज पार्टी अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान से वापस कर लेगा। अब देखना है कि आगे क्या नया राजनीतिक गुल खिलता है? यह तो वक्त आने पर पता चल सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव-2026: नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर नीरज के समर्थन में वोट की अपील कर दें तो जेएसपी का प्रत्याशी वापस कर लेंगे, पीके ने जद(यू.) प्रत्याशी नीरज कुमार को दी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 को मंजुरी नहीं दी तो चुनाव आयोग ने किस आधार पर देश के मतदाताओं से खिलवाड़ किया ?- इन्तेखाब आलम

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

बिहार एमएलसी चुनाव-2026: जद(यू.) प्रत्याशी नीरज कुमार ने ठोकी ताल, मोकामा के बाहुबली जद(यू.) विधायक अनंत सिंह से मिल रही चुनौती

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द तो सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, तिरंगा लेकर पटना में गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक मार्च किया, पुलिस ने रोका रास्ता

Leave a Comment