मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

On: October 5, 2026 2:09 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर,( नितिन ) : अमृतसर जिले में खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान की सरकारी खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। 3 अक्टूबर 2026 की शाम तक जिले की मंडियों में कुल 36,360 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 35,766 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम तक जिले की मंडियों में 18,655 मीट्रिक टन धान की आमद हुई, जिसमें से विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 18,471 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

उन्होंने बताया कि धान की सरकारी खरीद के लिए निर्धारित दर ₹2,461 प्रति क्विंटल है। अब तक हुई कुल खरीद में से पनग्रेन द्वारा 14,963 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 13,839 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 2,703 मीट्रिक टन और पी.एस.डब्ल्यू.सी. द्वारा 4,261 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि खरीदे गए धान की लिफ्टिंग का कार्य भी शुरू हो गया है और अब तक कुल 3,574 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है। इसमें पनग्रेन द्वारा 627 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 2,137 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 445 मीट्रिक टन तथा पी.एस.डब्ल्यू.सी. द्वारा 365 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग शामिल है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल मंडियों में लाते समय निर्धारित मापदंडों का पालन करें, ताकि धान की खरीद प्रक्रिया को और तेज एवं सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

पराली के उचित प्रबंधन के लिए 16 हजार से अधिक मशीनों की खरीद; किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: प्रभबीर सिंह बराड़

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

Aaj Ka Good Luck (30th September 2026): राशियों के शुभ संकेत और उनके उपाय

Leave a Comment