मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस 35 आईपीएस अफसर के किए गए तबादले, उत्तर प्रदेश की जानी-मानी आईपीएस चारु निगम को गाजियाबाद की सोप गई कमान

On: September 20, 2026 8:42 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

UP IPS Transfer News ( नितिन ) : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से एक साथ 35 IPS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस फेरबदल में DCP, SP और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के कई बड़े अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तबादला सूची में 2014 बैच की चर्चित IPS अधिकारी चारू निगम का नाम भी शामिल है। अब तक पुलिस अधीक्षक (यूपी-112), लखनऊ के पद पर तैनात रहीं चारू निगम को अब सेनानायक, 47वीं वाहिनी PAC, गाजियाबाद की कमान सौंपी गई है।

नोएडा, कानपुर, आगरा और वाराणसी के DCP बदले
– श्रवण कुमार सिंह: DCP कानपुर नगर से DCP गौतमबुद्धनगर
– साध मिया खां: DCP गौतमबुद्धनगर से DCP आगरा
– सोनम कुमार: DCP आगरा से DCP प्रयागराज
– रविन्द्र कुमार: DCP कानपुर नगर से DCP आगरा
– सैय्यद अली अब्बास: DCP आगरा से DCP गौतमबुद्धनगर
– प्रमोद कुमार: DCP वाराणसी से SP साइबर मुख्यालय, लखनऊ
– रवि शंकर निम: DCP गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 2वीं वाहिनी SSF, गोरखपुर
– अतुल शर्मा-II: DCP आगरा से SP अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
– नीरज कुमार पाण्डेय: DCP प्रयागराज से SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज
– ममता रानी चौधरी: DCP लखनऊ से SP CID, लखनऊ
– मो. इरफान अंसारी: SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज से SP CID, लखनऊ

अपर एसपी स्तर पर भी बदलाव
– श्रुति श्रीवास्तव: अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज
– विक्रम दहिया: अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली
– आयुष श्रीवास्तव: SP नगर, जौनपुर से SP नगर, उन्नाव
– राजेश गुनावत: सहायक पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी
– अनंत चन्द्रशेखर: अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से SP नगर, जौनपुर

बताया जा रहा है कि तबादला सूची में 2022 बैच के युवा अफसरों को भी जिलों में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें देवेश चतुर्वेदी (अंबेडकरनगर), विवेक तिवारी (बाराबंकी), सुमित सुधाकर रामटेक (संभल), अरीबा नोमान (कानपुर नगर), मनोज कुमार यादव (आगरा), रिजुल (गाजियाबाद), गौतम राय (बिजनौर) और मोविस टांक (सोनभद्र) शामिल हैं। इसके अलावा 2016 से 2021 बैच के वरिष्ठ अफसरों जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कपिल देव सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, बलवंत कुमार चौधरी, अभय नाथ त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार और राजेश कुमार पाण्डेय को भी नई पोस्टिंग दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment