मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

माझा क्षेत्र के प्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिए 23 सितंबर को अमृतसर में होगी एनआरआई मिलनी,प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह होंगे मुख्य अतिथि

On: September 16, 2026 4:50 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर, (नितिन) : पंजाब सरकार द्वारा माझा क्षेत्र से संबंधित प्रवासी भारतीयों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान केलिए 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे होटल ली-मेरिडियन, अमृतसर में एनआरआई मिलनी आयोजित की जा रही है। इस मिलनी में राज्य के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस एनआरआई मिलनी में माझा क्षेत्र के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन जिलों से संबंधित प्रवासी भारतीय भाग लेंगे। मिलनी के दौरान प्रवासी भारतीय अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे तथा उनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के अलावा प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा माझा क्षेत्र के चारों जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी मिलनी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने माझा क्षेत्र से संबंधित सभी प्रवासी भारतीयों से अपील की कि वे 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे होटल ली-मेरिडियन, अमृतसर में आयोजित होने वाली एनआरआई मिलनी में शामिल होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment