मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में पुलिस चौकी के सामने फायरिंग एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

On: September 16, 2026 5:16 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गांव नवां पिंड में अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान एक युवक पुलिस चौकी के सामने ही गिर गया। उसके शरीर पर गोली लगने के गंभीर निशान थे और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। साथ ही, हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment