मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

On: September 15, 2026 5:27 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में विशेष निगरानी इकाई यानी एसवीयू ने हाल ही में लघु जल संसाधन विभाग के सारण में पोस्टेड सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसवीयू की अलग-अलग टीमों ने पटना, गया, छपरा, गोपालगंज व मुंबई सहित उनके 6 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। जहां करीब 4 करोड़ रुपये के जमीन और फ्लैट होने की जानकारी मिली है। यह अचल संपत्तियां सुपरिटेंडेंट इंजीनियर की मां सुनैना देवी और पत्नी कंचन कुमारी के नाम पर खरीदी गई हैं। तलाशी के दौरान 1 लाख 96 हजार नकद और 76 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, गाड़ी व महंगी वस्तुओं की खरीदारी से जुड़े बिल बरामद हुए हैं। मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित एसबीआई ऑफिसर क्वार्टर में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर की बहन सीमा कुमारी के आवास की भी तलाशी ली गई है।

एसवीयू के मुताबिक, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार वर्ष 2008 में सरकारी सेवा में आए। प्रथमदृष्टया सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पास कुल 3 करोड़ 1 लाख 87 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है, जो उनके सरकारी वेतन एवं अन्य वैध आय के स्रोत से बहुत अधिक है। आरोप है कि अवैध तरीके से अर्जित धन को बहन, बहनोई और मां के बैंक खातों के जरिये स्थानांतरित कर वैध दिखाने का प्रयास किया गया और इससे पटना के बेउर व चितकोहरा, बिक्रम के बिंदौल, नवादा और मुंबई में अचल संपत्तियां खरीदी गईं। एसवीयू को राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी कंचन कुमारी और मां सुनैना देवी के नाम एसबीआई के 6 खातों के अलावा अन्य बैंकों में खातों की जानकारी भी मिली है। इनमें बड़ी राशि जमा होने की संभावना जताई गई है।

एसवीयू के मुताबिक, आगे और चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिलने की संभावना है। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार की मां सुनैना देवी के नाम पर 10 भूखंड की जानकारी मिली है। इसमें गोपालगंज के सिधवलिया के मुहम्मदपुर थाना अंतर्गत 7 भूखंड, पटना के चितकोहरा में 1 भूखंड, बेउर में दो मंजिला मकान और मुंबई के पास पनवेल में 1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई 75 डिसमिल जमीन शामिल है। वहीं, पत्नी कंचन कुमारी के नाम से मुंबई के नेरूल में ड्रीमवुड सोसाइटी में फ्लैट और बिक्रम के बिंदौल में 2 भूखंड शामिल हैं। इसके अलावा कंचन और प्रिंस के संयुक्त नाम से नवादा में भी 2 भूखंड बरामद किए गए हैं। तलाशी में सोनपुर में करीब 18 लाख रुपये के प्लॉट से संबंधित दस्तावेज और एक अन्य प्लॉट की खरीद के लिए 39 लाख रुपये भुगतान की रसीद भी मिली है।

जांच एजेंसी एसवीयू सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार की संपत्ति, बैंक खातों और मिले दस्तावेजों को आपस में जोड़कर मामले की आगे जांच कर रही है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। इसमें बड़े अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शिकंजे में आ रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी व कृष्णा मोदी की तलाश तेज

भाकपा ‘बदलाव जरूरी है’ नारे के तहत राजनीतिक अभियान को और व्यापक व तेज करेगी, 28 सितंबर को पटना में करेगी लोक भवन मार्च

बिहार का करोड़पति बीडीओ, 12 वर्ष की नौकरी में 1.71 करोड़ की ’काली कमाई’, आय से 121 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति

बिहार के रोसड़ा में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Leave a Comment