बिहार के रोसड़ा में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: September 15, 2026 4:59 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में समस्तीपुर के रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर शुक्रवार यानी 11 सितंबर को एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र में मुरादपुर पेट्रोल पंप के निकट हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया।

मृतकों की पहचान करियन निवासी विक्की कुमार और एरौत निवासी डब्लू साह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रकट किया। इससे रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीण हादसे के कारणों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी लेकर जांच में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

राधा स्वामी सत्संग घर नजदीक बड़ा हादसा! 2000 गज में फैले गोदाम को लगी भयानक आग

बिहार में 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव का परिणामः कौन पास, कौन फेल, एनडीए का दबदबा, निशांत कुमार व तेजस्वी यादव को राहत तो पीके ने भी मारी बाजी

पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने वाले बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे घिरे, भाजपा-जद(यू.) का तीखा हमला, माफी की मांग से गरमाई बिहार की सियासत

विधायक अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, समर्थक अब अदालत का खटखटाएंगे दरवाजा, जद(यू.) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पर गंभीर आरोप

सैन्य ताकत में कम नहीं भारत: जानें अमेरिका-चीन और India का रैंक, जवानों से लेकर टैंक-युद्धपोतों तक कौन सा देश आगे?

लेह में आयोजित ‘RSS@100’ कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा, चरित्र-निर्माण और सामाजिक समरसता पर जोर

Leave a Comment