मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

एमपी के सागर शराब कांड पर जीतू ने SP के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोले- जेल भेजना चाहिए

On: September 7, 2026 3:50 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय (नितिन) : मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बीस से ज्यादा हो गई है। मामले को लेकर सरकार चारों ओर से घिर गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सोमवार को सागर में मृतक परिजनों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की और एसपी जेल भेजने की मांग की। जीतू पटरी ने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार हत्यारी हो गई है। इस सरकार ने पानी से लेकर है हवा और दवा से लेकर दारू तक में जहर घोल दिया है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं की साथ गठजोड़ से यह पूरा शराब माफ़ियों नेक्सस चल रहा था।

एसपी को जेल भेजने की मांग की

जीतू पटवारी ने दावा किया कि जहरीली शराब पीने से 50 लोगों की मौत हुई है। सरकार असली आंकड़ा छिपा रही है। उन्होंने सागर एसपी अनुराग सुजानिया को जेल भेजने की मांग की। जीतू पटवारी ने कहा कि जिस एसपी के कार्यक्षेत्र मुरैना में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद अब सागर में भी वही हाल है। पुलिस प्रशासन के सरक्षण में यह शराब माफियाओं का सिंडिकेट चल रहा था।

कौन है एसपी

अनुराग सुजानिया 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। चार महीने पहले ही उन्हें सागर का एसपी बनाया गया है। सागर एसपी बनने से पहले वह पुलिस मुख्यालय में AIG एडमिन के तौर पर पदस्थ थे। अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वे मंदसौर और टीकमगढ़ में भी एसपी रह चुके हैं। उनकी पहचान तेज तर्रार अफसरों में होती है। लेकिन मुरैना और सागर में हुए शराब कांड की वजह से उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं।

क्यों आए चर्चा में

दरअसल, अनुराग सुजानिया के मुरैना में एसपी रहते हुए भी जहरीली शराब पीने से 24 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 2021 में हुए इस शराब कांड की जांच में यह बात सामने आई थी कि पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। इसके बाद अनुराग सुजानिया को एसपी पद से हटा दिया गया था। अब सागर में एसपी रहते हुए दोबारा 20 से ज्यादा मौतें होने से एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment