मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab के Barnala में बढ़ रहा Crime, पहले कार का शीशा खटखटाया और फिर दिया वारदात को अंजाम

On: September 7, 2026 2:57 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब (नितिन): जिला बरनाला में कानून-व्यवस्था पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब दिन-दिहाड़े कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति को घेरकर उसका पर्स छीनने की वारदात सामने आई। इस संबंध में थाना सिटी-1 बरनाला की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में शिकायतकर्ता हरपिंदर सिंह उर्फ मंगा पुत्र बूटा सिंह, निवासी ढला पत्ती घुन्नस ने बताया कि 5 सितम्बर 2026 को वह किसी काम से गया हुआ था। घटना वाले दिन जब वह अपनी कार के पास पहुंचा और बाथरूम जाने के बाद वापस कार में आकर बैठा, तो उसी समय कुछ युवक वहां पहुंच गए।

पीड़ित के अनुसार दमनप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह (निवासी मानसा रोड हंडियाया), लवप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह (निवासी तर्कशील चौक बरनाला), अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र बलकार सिंह तथा दिलबाग सिंह पुत्र लखवीर सिंह (दोनों निवासी ढिल्लों नगर बरनाला) ने उसकी कार का शीशा ज़ोर-ज़ोर से खटखटाया और उसे नीचे उतरने पर मजबूर किया।

जब पीड़ित डर के मारे नीचे उतरा, तो उक्त आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसका पर्स जबरन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment