मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार में अब 7 दिन में आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, शिक्षकों के लिए बनेगा अलग विशेष विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया एलान

On: September 6, 2026 4:46 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम अब एक सप्ताह यानी 7 दिन के अंदर जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। राज्य के करीब 7 लाख से अधिक शिक्षकों के प्रशिक्षण और गुणवत्ता में सुधार के लिए एक अलग से विशेष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार यानी 5 सितंबर को राजधानी पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में की है। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आदि विराजमान रहे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा प्रणाली में लेटलतीफी पर चिंता जताते हुए कहा कि इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक का परिणाम 24 घंटे में जारी करने की व्यवस्था खड़ी की जाएगी। यदि किसी छात्र के अंक कम आते हैं, तो उसके लिए 15 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा देकर तुरंत परिणाम पाने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा सुधार को लेकर पटना हाईकोर्ट के एक ’सिटिंग जज’ की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से आग्रह किया कि कॉपियों के मूल्यांकन को पूरी तरह से विकेंद्रीकृत कर सेंटर वाइज रिजल्ट जारी करने की दिशा में काम किया जाए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षा तक राज्य में लगभग 7 लाख से अधिक शिक्षक हैं। इनकी गुणवत्ता और सहूलियत के लिए सरकार एक नया विश्वविद्यालय बनाएगी, जो विशेष रूप से शिक्षकों के प्रशिक्षण का काम करेगा। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति को भी बेहद आसान बनाया गया है। अब महिला शिक्षक यदि अपनी वर्तमान पोस्टिंग से हटना चाहती हैं, तो उन्हें बगल की पंचायत में पोस्टिंग दी जाएगी। वहीं, पुरुष शिक्षक भी अपने पंचायत या प्रखंड के बगल में तबादला ले सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार के लाखों बच्चे कोटा जाकर तैयारी कर रहे हैं या एमिटी और लवली जैसी प्राइवेट विश्वविद्यालय में बाहर जाकर पढ़ रहे हैं। इस पलायन को रोकने के लिए सरकार ने बिहार में ही प्राइवेट विश्वविद्यालयों को खोलने का रास्ता साफ कर दिया है। अभी 4 प्राइवेट विश्वविद्यालय को खोलने की अनुमति दी गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वस्त किया कि मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का लंबित वेतन इसी सितंबर में भुगतान कर दिया जाएगा। वित्त रहित शिक्षकों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संस्था के आंतरिक स्रोत और सरकारी अनुदान को मिलाकर उनके लिए एक नया वेतनमान तय करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। ताकि, उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य में बीपीएससी के माध्यम से 33 हजार 385 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जारी है। सरकार परीक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए गूगल, माइक्रोसाफ्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीकों का सहयोग लेने से भी पीछे नहीं हटेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

‘आप’ की नाकामी के कारण पंजाब अंधेरे में, उद्योग और आम जनता बिजली कटों से परेशान: ढिल्लों

पटना में शिक्षक दिवस पर कांग्रेस सेवा दल व वित्त रहित शिक्षकों की ‘कफन पदयात्रा’, पुलिस के रोकने पर शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख

पटना में कमीशन के तौर पर मांगे 3 लाख, 1.04 लाख घूस लेते रंगे हाथ चढ़े कार्यपालक अभियंता, आवास से 8.36 लाख नकद व निवेश के कागजात भी बरामद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 8 मोबाइल व 1 लैपटॉप बरामद

पंजाब मे शिक्षक भर्ती मामले में NCSC आयोग सख्त, मुख्य सचिव से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

पंजाब से भुपेश बघेल की छुट्टी, अब इस नेता को बनाया कांग्रेस ने पंजाब प्रभारी

Leave a Comment