मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Jalandhar : अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, एक के बाद एक कई ठिकानों पर छापेमारी

On: August 27, 2026 12:33 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ जालंधर पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के अलग-अलग इलाकों में टीमों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नाजायज शराब बरामद की है। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जालंधर वेस्ट के थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शराब के स्रोत तथा इसकी सप्लाई को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं, भोगपुर पुलिस ने भी बिल्ला नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस और एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि शराब की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment