मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab : नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, नगर कौंसिल टीम की बड़ी कार्रवाई

On: August 26, 2026 11:45 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब (नितिन): पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और नगर कौंसिल द्वारा अवैध कब्‍जों को हटाने की शुरू की गई मुहिम के तहत आज नंगल के राजनगर/ शहीद भगत सिंह नगर में नगर कौंसिल की टीम ने पुलिस बल के साथ कथित नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जे.सी.बी. मशीन से अवैध निर्माण को हटाया।

इस संबंध में जानकारी देते नंगल के डी.एस.पी. नवीनपाल सिंह लेहल ने बताया पुलिस द्वारा नशा तस्करी से जुड़े व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और नगर कौंसिल नंगल की ओर से कथित शिव कुमार उर्फ बंटी निवासी राज नगर नंगल के खिलाफ उसके मकान के सामने कथित तौर पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण को गिराने के संबंध में पुलिस सहायता मांगी गई थी।

इस दौरान पुलिस द्वारा शिव कुमार उर्फ बंटी का आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया गया। उन्‍होंने बताया कि कथित उक्‍त व्‍यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कथित 3 मामले दर्ज हैं और वह नशा तस्करी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस सहायता के बीच आज नगर कौंसिल नंगल की टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के कथित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment