मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Rain Alert! बदलेगा पंजाब का मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना

On: August 26, 2026 4:43 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों के लिए पंजाब के मौसम का लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। मौसम को लेकर किसी भी डिपार्टमेंट ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, आज 9 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं बाकी अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगर आने वालों दिनों की बात करें तो अगले 3 दिनों 27 और 28 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि पंजाब के आसपास मॉनसून ट्रफ एक्टिव बना हुआ है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में बना अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब मॉनसून ट्रफ में मिल गया है। इसके असर से पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने और एक-दो जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव है लेकिन इसका सीधा असर पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम तक ही रहने की संभावना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment