मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Jalandhar, Amritsar और बटाला जाने वाले Route बदले, 4 जिलों की पुलिस संभालेगी मोर्चा

On: August 26, 2026 4:30 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : ऐतिहासिक जोड़ मेले और राजनीतिक कॉन्फ्रेंस के दौरान अमन-कानून बनाए रखने के लिए 5 जिलों की पुलिस और पी.ए.पी. की 2 कमांडेंट टीमें तैनात की जाएंगी। इस दौरान तहसील कॉम्प्लेक्स पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। सब-डिवीजन बाबा बकाला साहिब के डी.एस.पी. सुखपाल सिंह और थाना ब्यास के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को मेले वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रूट में बदलाव रहेगा।

बदले गए ट्रैफिक रूट:

  • अमृतसर से जालंधर: मानावाला → तरनतारन बाईपास → गोइंदवाल साहिब → करतारपुर → कपूरथला।
  • जालंधर से बटाला: सुभानपुर → नडाला → रड़ामोड़ → श्री हरगोबिंदपुर साहिब।
  • बटाला से जालंधर: श्री हरगोबिंदपुर साहिब → टांडा के रास्ते ट्रैफिक भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए इन बदले हुए रूटों का इस्तेमाल करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment