पंजाब ( नितिन ): पंजाब में 26 अगस्त 2026, बुधवार को पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, यह दिन राज्य की गजटेड छुट्टियों की सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज और अन्य कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
सरकार की ओर से घोषित रिजर्व छुट्टी का लाभ केवल उन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने 26 अगस्त को अपनी रिजर्व छुट्टी के तौर पर चुना है। ऐसे कर्मचारी बुधवार को अवकाश ले सकेंगे, जबकि जिन कर्मचारियों ने यह दिन रिजर्व छुट्टी के रूप में नहीं चुना है, उन्हें सामान्य कार्यदिवस की तरह अपने कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
इसका मतलब है कि 26 अगस्त को पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर सामान्य तौर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रिजर्व छुट्टी का लाभ संबंधित कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार ले सकता है, जबकि गजटेड छुट्टी पर सरकारी संस्थानों में सामान्य तौर पर अवकाश रहता है।










