मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Himachal – शिमला में गुंडागर्दी की हद! पहले रास्ते में बंदूक से धमकाया, फिर घर तक पीछा कर गाड़ी पर की फायरिंग

On: August 23, 2026 7:11 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

National ( नितिन ):हिमाचल की राजधानी शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र में रोड रेज और गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार पास करने को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने न केवल एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की, बल्कि उसके घर तक पीछा कर पार्क की गई गाड़ी पर बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र स्व. खेमा नंद, निवासी गांव डकोलु, डाकघर कोटीघाट शिमला से अपने गांव डकोलु लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जब वह केवड़ धार कंदरू के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक मारुति 800 कार ने उसका रास्ता रोक लिया। कार में विक्की पुत्र गोवर्धन और पप्पू पुत्र जीत राम, दोनों निवासी गांव मोंडी धार कंदरू सवार थे। आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे। गाड़ी की क्रॉसिंग को लेकर उन्होंने संजीव के साथ बहस और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने अपनी गाड़ी में रखी 12 बोर की बंदूक निकाल ली और संजीव को धमकाया। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया और संजीव अपने घर चला गया।

विवाद शांत होने के बावजूद आरोपियों का गुस्सा कम नहीं हुआ। वे संजीव का पीछा करते हुए उसके घर डकोलु तक जा पहुंचे। वहां उन्होंने घर के बाहर खड़ी संजीव की गाड़ी के अगले टायर पर बंदूक से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। संजीव कुमार को रात में हुई इस फायरिंग की भनक नहीं लगी। अगले दिन सुबह जब उसने अपनी गाड़ी का टायर फटा हुआ और उस पर गोली के निशान देखे, तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत कुमारसैन पुलिस थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

कुमारसैन पुलिस ने संजीव की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment