Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत 7 जिलों में नए कप्तानों की तैनाती की गई है, जबकि कुछ अफसरों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
इन जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती
मेरठ
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रहे बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को अब मेरठ का नया SSP बनाया गया है।
झांसी
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार को पदोन्नत करते हुए झांसी के नए SSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुल्तानपुर
गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर ज़िले का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।
गोंडा
बिजनौर में तैनात SP अभिषेक को अब गोंडा की कमान सौंपी गई है।
बिजनौर
संभल के SP कृष्ण कुमार का तबादला करते हुए उन्हें बिजनौर का नया SP बनाया गया है।
संभल
पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नत हुए और बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात विकास चन्द्र त्रिपाठी को संभल का नया SP नियुक्त किया गया है।
बलरामपुर
हरदोई के ASP रहे मार्तण्ड प्रकाश सिंह (प्रोन्नत IPS) को बलरामपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अन्य तबादले
– मेरठ के निवर्तमान SSP अविनाश पाण्डेय को पद से हटाते हुए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय (DGP ऑफिस), लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
– सुल्तानपुर की निवर्तमान SP चारु निगम को पुलिस अधीक्षक, यूपी-112 (लखनऊ) के पद पर भेजा गया है।
वहीं इस बड़े स्तर के फेरबदल से मेरठ, झांसी, संभल, बिजनौर, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर ज़िलों की कानून-व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह बदल गया है। शासन का उद्देश्य जिलों में पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाना है।







