मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

आज का राशिफल- 21 अगस्त 2026

On: August 21, 2026 1:13 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

( नितिन ) : मेष : राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मदारियां सौंपी जा सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष : राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल में सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं, सावधान रहें। पहले से निवेश किया गया पैसा आज वापस मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन : राशि वालों आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। कामकाज के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से आपकी मुलाकात हो सकती है,जिसका फायदा आपको आने वाले समय में हो सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्रेम बना रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने से मनमुटाव कम हो सकता है। पर्याप्त नींद ज़रूर लें।  

कर्क : राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यापार का सारा काम किसी एक के भरोसे बिल्कुल न छोड़ें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह : राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। कामकाज से जुड़े ज़रूरी कागजातों का ध्यान रखें। आज खरीदारी करने से पहले बजट बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। कंधों और कमर में दर्द महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करे।

कन्या : राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग लेकर आ सकता है। जो जातक नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। बच्चों की संगत पर नज़र रखने की ज़रूरत है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

तुला : राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा हो सकता है। किसी जरूरी वस्तु की मरम्मत पर खर्च करना पड़ सकता है। प्रेमी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक : राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।अगर किसी से पैसा उधार लिया है तो उसे वापस करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे किसी चीज़ की मांग कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। भोजन समय पर करें।

धनु : राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। पैसों का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के साथ ज़रूरी मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। लगातार भागदौड़ के बीच शरीर को आराम देना न भूलें।

मकर : राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। व्यापार में ग्राहकों की जरूरत समझकर काम करने से फायदा मिल सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग के अनुभव से आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। अनावश्यक खरीदारी को टालना आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। सेहत सही रहेगी।  

कुंभ : राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। घर में बच्चों से जुड़ी किसी गतिविधि में आपका समय अच्छा बीतेगा। धन से संबंधित योजना बनाते समय छोटी-छोटी शर्तों को ध्यान से समझें। गर्दन और कंधों पर अधिक दबाव न डालें।

मीन : राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की इच्छा पूरी करने के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर अचानक समय-सारणी में बदलाव करना पड़ सकता है। घर की जरूरतों से जुड़ी कोई खरीदारी लंबे समय के लिए उपयोगी साबित होगी। तला-भुना न खाएं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment