मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में SGPC की बसों में तोड़फोड़, खंगाली जा रही CCTV फुटेज

On: August 20, 2026 9:46 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब (नितिन) अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां श्री दरबार साहिब को जाने वाले विरासती मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब के नजदीक पार्किंग में खड़ी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बसों में तोड़फोड़ की गई है। बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत को अगल-अगल गुरुधामों के दर्शन करवाने के ये बसे लिए चलाई जाती हैं। वहीं आज जबलपुर से आई संगत को इन बसों से अगल-अगल गुरुधामों के दर्शन करवाने का प्रोग्राम था।  

यह भी शक है कि बसों पर गोलियां चलाई गईं हैं। इस मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान आस-पास के सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment