मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारी किए नियुक्त तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी तो विनोद तावडे को मिली यूपी की जिम्मेदारी

On: August 18, 2026 6:28 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

National 18 अगस्त (नितिन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत कई राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है और यहां संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब तावड़े के कंधों पर होगी। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, पंजाब की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पुनिया को सौंपी है। पार्टी को पंजाब में संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की चुनौती है। पुनिया के अनुभव का इस्तेमाल पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के लिए कर सकती है।

गुजरात में भाजपा सांसद तरुण चुघ को प्रभारी बनाया है। चुघ पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उन्हें संगठनात्मक मामलों का अनुभव है। गुजरात भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, ऐसे में चुघ की नियुक्ति को संगठन को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं इससे पहले सोमवार को भाजपा ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विस्तृत सूची जारी की थी। जिसमें नई टीम में सबसे अहम नामों में से एक स्मृति ईरानी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री की संगठन में अहम भूमिका में वापसी हुई है।

अन्य राष्ट्रीय महासचिवों में महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, दिल्ली से सुनील बंसल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब, राजस्थान से सतीश पूनिया, मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश से हरीश द्विवेदी और हरियाणा से संजय भाटिया शामिल हैं। दिल्ली के बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के तौर पर अहम पद पर बने हुए हैं। राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) मुंबई से शिवप्रकाश और चंडीगढ़ से सौदान सिंह हैं।

तेरह नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, दिल्ली से राम माधव, ओडिशा से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार, पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से एम. नागराज, उत्तर प्रदेश से तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से मधुचंद्र कर शामिल हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

Leave a Comment