मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

On: August 16, 2026 1:06 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

तरनतारन (नितिन ): जमीनी विवाद के कारण ऐतिहासिक गांव पाहुविंड में दो व्यक्तियों की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में थाना भिखीविंड की पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव पाहुविंड में सुखराज सिंह उर्फ ​​राजू (55) पुत्र गुरमुख सिंह और पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के पक्ष के बीच डेढ़ किल्ला जमीन को लेकर लंबे समय में लड़ाई चल रही थी। शनिवार दोपहर को दोनों पक्षों के बीच मामूली बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया।

इसी दौरान मोटर के पास दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई, जिसके चलते सुखराज सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गुरनूर सिंह घायल हो गया। वहीं दौरान दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह (63) पुत्र नाजर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस फायरिंग के दौरान इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही भिखीविंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए DSP भिखीविंड अतुल सोनी ने बताया कि पुलिस ने इस हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि मृतक का पोस्टमॉर्टम रविवार सुबह किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment