मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पुलिस को देखते ही ट्रक ने लिया यू-टर्न, फिर खुला 134 किलो गांजे का राज, फॉरच्यूनर सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

On: August 15, 2026 5:59 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में इन दिनों गांजा की तस्करी खूब हो रही है। ओडिशा से गांजा खरीदकर भोजपुर के कोईलवर ले जाई जा रही 134 किलो गांजे की खेप को पटना पुलिस ने नौबतपुर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। जहां बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा लदा ट्रक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फॉरच्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई है। बरामद गांजा एक-एक किलो के पैकेट में रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदकर लाया गया था और इसे भोजपुर के कोईलवर इलाके में पहुंचाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पटना में शुक्रवार यानी 14 अगस्त को नौबतपुर थाना की पुलिस गश्ती टीम बिहटा-सरमेरा रिंग रोड (एनएच-131) पर चकचेचौल गांव के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान झारखंड नंबर का एक ट्रक पुलिस को देखकर अचानक धीमा हुआ और यू-टर्न लेकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर पीछा करने के बाद ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस ने चालक और ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से गांजे के पैकेट बरामद हुए। पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके ट्रक के आगे एक फॉरच्यूनर गाड़ी चल रही है, जिसमें 2 अन्य लोग सवार हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने फॉरच्यूनर का पीछा किया और उसे भी रोक लिया। फॉरच्यूनर में सवार दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना निवासी भगवान चौधरी, कोईलवर निवासी सन्नी कुमार सिंह, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिदिया निवासी चंद्रदेव पांडेय और बिहिया थाना क्षेत्र के मकदुमपुर निवासी निर्भय कुमार सिंह के रूप में हुई है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मामले में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तस्करी से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और गांजा सप्लाई करने तथा इसे भोजपुर तक पहुंचाने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू में स्वतंत्रता दिवस संबंधी विशेष समारोह आयोजित,अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को टूल किट वितरित

अमृतसर ग्रुप एनसीसी कैडेटों ने गुरु नानक देव स्टेडियम, अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में लिया भाग

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आंगनबाडी केंद्रों पर देशभक्ति का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज,राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 65.62 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2,274.42 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की

नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ.उज्ज्वल और डॉ.रविशंकर गिरफ्तार, 30 लाख का खेल, छापे में मिले चौंकाने वाले सबूत 

बिहार के अमनौर में एक स्वर्ण व्यवसायी को सिर में मारी गोली, पीएमसीएच रेफर, इलाके में सनसनी

Leave a Comment