रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 5,100 छात्रों को मिलेगा मौका

By ENN
On: August 14, 2026 10:51 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

  • अंडरग्रेजुएट छात्रों को ₹2 लाख और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को ₹6 लाख तक की स्कॉलरशिप
  • पहले वर्ष में पढ़ने वाले छात्र कर सकते हैं आवेदन

मुम्बई : उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। इस साल देशभर के 5,100 प्रथम वर्ष के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। अंडरग्रेजुएट छात्रों को पढ़ाई के दौरान ₹2 लाख तक और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को ₹6 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कुल 5,100 स्कॉलरशिप में 5,000 अंडरग्रेजुएट और 100 पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए हैं। देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में फुल-टाइम डिग्री प्रोग्राम के पहले वर्ष में पढ़ रहे पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है।

अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप का चयन मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और लाइफ साइंसेज जैसे भविष्य से जुड़े विषयों में पढ़ रहे प्रतिभाशाली छात्रों के लिए है। आर्थिक सहायता के अलावा चयनित छात्रों को मेंटॉरशिप, लीडरशिप डेवलपमेंट, नेटवर्किंग और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से संवाद के अवसर भी मिलेंगे।

रिलायंस पिछले तीन दशकों से स्कॉलरशिप दे रहा है और अब तक 33,000 से अधिक छात्रों को सहायता मिल चुकी है। पिछले वर्ष चुने गए 5,100 छात्र देश के 27 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के 1,350 संस्थानों से थे। योग्य छात्र रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिना दवा भी काबू हो सकतीं शूगर-हार्ट और हाई बीपी जैसी बीमारियां, वैज्ञानिकों ने बताया अनोखा व मजेदार फार्मूला

London में पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या! एक गिरफ्तार

सरेआम शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे शराबी, निहंग सिंहों ने की जमकर ‘छित्तर परेड’, दी खुली चेतावनी

Florida Plane Crash में टेक टाइकून, पत्नी और 2 मासूम बच्चों की मौत, दोस्तों के साथ कर रहे थे सफर, 10 मिनट पहले भेजा मैसेज

ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की आयात पर विवाद; भारत में महंगी होगी विदेशी शराब, जॉनी वॉकर से लेकर ब्लेंडर्स प्राइड तक पर पड़ेगा असर

सैन्य ताकत में कम नहीं भारत: जानें अमेरिका-चीन और India का रैंक, जवानों से लेकर टैंक-युद्धपोतों तक कौन सा देश आगे?

Leave a Comment