लखनऊ (रिपोर्ट – राजेश वर्मा) : बाराबीरवा चौराहे से दुबग्गा मार्ग पर सोमवार को अपनी बेटी को स्कूल से घर लेकर जा रहा एक एलआईसी एजेंट तेज रफ्तार कार की टक्कर से अनियंत्रित हो शारदा नहर में जा गिरा जबकि मासूम बेटी बाल बाल बच गई।
स्थानीय लोगों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी लेकिन घटना के डेढ़ घंटे तक पुलिस से कोई मदद नहीं मिला,डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नहर में गिरे युवक को बाहर निकाल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एजेंट को मृत घोषित कर दिया।
कृष्णा नगर के खुशी विहार कॉलोनी कन्नौसी निवासी रवि कुमार कुशवाहा (उम्र.50) रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपनी 9 वर्षीय पुत्री वर्षीता को बाइक से स्कूल से लेकर घर वापस लौट रहे थे कि डीआरएम पुलिया के निकट अचानक से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे अधेड़ फिसलकर नहर में जा गिरा और बेटी सड़क पर ही गिर गई, पिता को नहर में गिरा देख मासूम बेटी ने रो रो कर मदद के लिए चिल्लाने लगी लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई कंट्रोल नंबर पर पुलिस लोगो ने सूचना दिया लेकिन पुलिस से घंटों तक मदद नहीं मिली।इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिए।
मानक नगर पुलिस की सूचना पर हादसे के डेढ़ घंटे बाद करीब 12:30 बजे एसडीआरएफ टीम ने मदद कर अधेड़ को नहर के बाहर निकाल एम्बुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मानक नगर पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता शंकर लाल ने बताया कि उनका बेटा लालबाग एलआईसी शाखा में एजेंट का कार्य करता था ।परिवार मृतक की पत्नी सुनीता एक बेटा अनिकेत और एक बेटी वर्षिता है।











