मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सऊदी अरब में दिखा सोफा फैक्ट्री मे भीषण आग का तांडव, बांग्लादेशी 16 नागरिकों की जलकर मौत, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

On: August 10, 2026 1:11 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अंतरराष्ट्रीय : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मूसा सनैया इलाके में रविवार को एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने की है। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास के अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हादसे की जानकारी जुटाने और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही पीड़ितों और उनके परिवारों से संबंधित जरूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार इस मामले में सऊदी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। मृतकों के शवों से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। सरकार का कहना है कि मृतकों के परिवारों को इस मुश्किल समय में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने जताया दुख
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि वह पूरे मामले पर लगातार नजर रख रहा है और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों से संबंधित जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। हादसे की परिस्थितियों और आग के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। विदेश में काम कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। बांग्लादेशी दूतावास ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पॉक्सो अधिनियम पर विद्यार्थियों के लिए प्रदेशव्यापी विशेष जागरूकता अभियान शुरू

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, फार्मा, मेडिकल डिवाइस, कृषि, मशीनरी और वुड टेक्नोलॉजी में निवेश का दिया न्योता : मुख्यमंत्री

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस 35 आईपीएस अफसर के किए गए तबादले, उत्तर प्रदेश की जानी-मानी आईपीएस चारु निगम को गाजियाबाद की सोप गई कमान

ASI हरजीत सिंह के कत्ल के बाद CM Mann का ऐलान, परिवार को जारी किया एक करोड़ का मुआवजा

10 साल बाद मिली बिहार की महिला और युवक, पुलिस के भी उड़ गए होश, पूरी जांच के बाद मामला आया सामने

पंजाब में किसानों के सभी मोर्चे खत्म, 24 तारीख के बाद तय होगी अगली रणनीति

Leave a Comment