मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

27 जुलाई यानी आज पंजाब बंद का ऐलान जानिए क्या-क्या रहेगा बंद, बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में बंद का ऐलान

On: July 27, 2026 4:12 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पंजाब में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते जालंधर के वाल्मीकि समाज ने राज्यव्यापी पंजाब बंद का ऐलान किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने 27 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद रखने की घोषणा करते हुए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।

वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि बरनाला की घटना से समाज में भारी नाराजगी है और इसके विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से पंजाब बंद रखा जाएगा। उन्होंने आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से इस बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

समाज के प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि 27 जुलाई को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रखे जाएं, ताकि सफाई कर्मचारियों के समर्थन में एकजुटता दिखाई जा सके। पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन और धरनों की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। स्कूल-कॉलेज बंद रहने का दावा वाल्मीकि समाज की ओर से की गई अपील/घोषणा के आधार पर है।

इस अवसर पर विपन सभ्रवाल (चेयरमैन, भवन वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर, जालंधर), हैप्पी सोंधी, दीपक तेलु, राजीव गोरा, चेतन नाहर, गुलजार खोसला, हरीश महिमा, विक्की, अज्जु और ऋषि सोंधी सहित वाल्मीकि समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भाजपा कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला, इलाके में दहशत का माहौल,पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी दोनों हमलावर मौके से फरार

दिल्ली हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म के मामले मे सभी आरोपियों को किया दोष मुक्त

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में परोसी जाए “यूल टी”, सरकारी सम्मेलनो,बैठकों और कैंटीन में जल्द नजर आ सकता है नया ब्रांड

बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी आई सामने, फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस शाहतलाई के पास पलटी,मची चीख पुकार 2 की मौके पर मौत

Why is Sawan Lord Shiva Favorite Month : आखिर सावन का ही महीना भगवान शिव को क्यों प्रिय है : जानिए स्कंद पुराण में छिपा रहस्य

Leave a Comment