प्रदेश में स्थित टाइगर रिज़र्व- पीलीभीत टाइगर रिज़र्व, अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व, रानीपुर टाइगर रिज़र्व एवं दुधवा टाइगर रिज़र्व पर्यटकों हेतु आकर्षण का केन्द्र है। जहाँ काफी संख्या में पर्यटक वन्यजीव के अवलोकन तथा स्वछंद वातावरण का आनन्द लेने आ रहे है। इस पर्यटन सत्र में देश के विभिन्न प्रदेशों तथा अन्य देशों के पर्यटक का आगमन होता रहा है। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में निम्न प्रकार वृद्धि हुई है।
क्र0सं0 टाइगर रिजर्व का नाम वर्ष 2023-24 में पर्यटकों की संख्या वर्ष 2024-25 में पर्यटकों की संख्या

भारत मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के सूचना के अनुसार इस वर्ष माह-जून 2026 सामान्य से कम वर्षा पूर्व अनुमानित है।
उक्त प्रकरण के समस्त पहलुओं पर विचार करते हुए चर्चा की गयी तथा समय्क विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया कि पर्यटन सत्र को 15 दिन बाद बन्द किया जा सकता है। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े समस्त लोगों को और अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।
प्रदेश के टाइगर रिजर्व (पीलीभीत टाइगर रिज़र्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, रानीपुर टाइगर रिज़र्व एवं दुधवा टाइगर रिजर्व) में पर्यटन सत्र दिनांक 30.06.2026 को बन्द करने का निर्णय लिया गया है।












