मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राज्य को बहाल करने की मांग करते हैं ऐसा तभी क्यों होता है?फारूक अब्दुल्ला ने हैरानी जताते हुए किया सवाल

On: August 1, 2026 9:22 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो बाहरी मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हमला शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे हुआ। सुरक्षाबलों के मुताबिक, आतंकियों ने दो मजदूरों को निशाना बनाया। मृतकों की पहचान दीपक रात्रे (24 वर्ष) और भोपिंदर (28 वर्ष) के रूप में हुई है. दीपक रात्रे को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। जबकि भोपिंदर (28 वर्ष)  छाती के दाहिने हिस्से में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) ले जाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फारूक अब्दुल्ला का बयान

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह भी पता नहीं है कि हमला किसने किया या हमलावर कौन हैं। हमलावरों की पहचान के लिए जांच होनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि ऐसा तभी क्यों होता है जब हम राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हैं।”

सर्च अभियान चलाया गया

सुरक्षाबलों ने हमले के तुरंत बाद केलम इलाके की पूरी घेराबंदी कर ली है। खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज हो गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भारत के पूर्व सेना अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा को अंतिम विदाई,दिल्ली के बरार स्क्वेयर पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ संस्कार

कश्मीर में फिर हिंदू बने आतंकियों का निशाना : कुलगाम में नाम पूछ कर दो मजदूरों को मारी गोली, हत्या

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर 120 लोग थे सवार

NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

तहसीन पूनावाला का दावा – E20 पेट्रोल मिलावट विरोध प्रदर्शन से पहले उन्हें किया गया घर में नजरबंद

हमारी बेटियों को आसानी से किया जा सकता है manupulate, 15 साल की बच्ची के माफ़ीनामे पर भड़की सांसद कंगना राणावत

Leave a Comment