यूपी बेसिक शिक्षा में 60,000 शिक्षकों के पद रिक्त है, शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार कराएगा भर्ती परीक्षा। शहरी क्षेत्रों में 11,508, ग्रामीण में 48,000 पद खाली।
शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार परिषदीय शिक्षकों के चयन के लिए भर्ती परीक्षा कराएगा। अब तक यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) द्वारा कराई जाती रही है। बेसिक शिक्षा में नगर और ग्रामीण दो अलग-अलग कैडर हैं।
पुरानी भर्तियों के खाली रह गए पदों को मिलाकर करीब 60,000 पद बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में रिक्त हैं। इसमें से नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के 11,508 पद रिक्त होने की समेकित सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को ऑफलाइन दी गई है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त करीब 48,000 पदों की सूचना पोर्टल पर आनलाइन भेजने की तैयारी विभाग कर रहा है। इसके लिए नियमावली को अपडेट किया जा रहा है।












