मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भाजपा कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला, इलाके में दहशत का माहौल,पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी दोनों हमलावर मौके से फरार

On: July 27, 2026 8:17 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

संगरूर: संगरूर के उभावाल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा पेट्रोल बम (ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल) फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना रात करीब 1:45 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यालय घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में स्थित है। देर रात मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक कार्यालय के बाहर पहुंचे और दीवार की ओर पेट्रोल से भरी बोतल फेंक दी। बोतल दीवार से टकराकर नीचे गिर गई और टूट गई, जिससे आग अंदर तक नहीं पहुंची और भवन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब कार्यालय का सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह काम पर पहुंचा। उसने कार्यालय के बाहर कांच के टुकड़े और आग के निशान देखे, जिसके बाद तुरंत पार्टी नेताओं और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

सूचना मिलते ही पुलिस की वरिष्ठ टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही डीवीआर और अन्य साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी आई सामने, फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस शाहतलाई के पास पलटी,मची चीख पुकार 2 की मौके पर मौत

अमृतसर के अजनाला में लुटेरों ने पैसा दोगुना करने के नाम पर चाय की रेहड़ी लगाने वाले परिवार को एक लाख का लगाया चूना

जालंधर में पंजाब बंद का दिख रहा असर स्कूल, कॉलेज,बाजार बंद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, बढ़ाई चौकसी

27 जुलाई यानी आज पंजाब बंद का ऐलान जानिए क्या-क्या रहेगा बंद, बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में बंद का ऐलान

“हार गए तो फिर कभी नहीं होंगे देश मे आम चुनाव” : Akhilesh Yadav की सबसे बड़ी चेतावनी, जाने BJP के किस प्लान से खड़े हुए सवाल

Leave a Comment