मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना के मिलर हाई स्कूल में मिलेगी जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग, कोई भी छात्र ले सकेगा नामांकन 

On: June 28, 2026 1:42 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार यानी 27 जून को राजधानी पटना स्थित देवीपद शहीद उच्च माध्यमिक विद्यालय यानी मिलर हाई स्कूल का निरीक्षण किया। जहां इस विद्यालय को आदर्श मॉडल स्कूल के रूप में निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल परिसर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह स्कूल एक ऐसा आदर्श (मॉडल) विद्यालय बनेगा, जो सूबे के सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय होगा। उन्होंने कहा कि यहां दिन में पढ़ाई और शाम को विशेष कोचिंग संचालित होगी। जिसमें 11वीं व 12वीं के बच्चों को जेईई-नीट की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग स्कूल बंद होने के बाद शाम 5 से 8 बजे रात्रि तक संचालित होगी। कोचिंग में किसी भी स्कूल के छात्र यहां आकर पढ़ाई कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि, यह विद्यालय राज्य के सभी विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बन सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री चौधरी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं व अन्य आधारभूत संरचनाओं का जाएजा लिया। उन्होंने शहीद देवीपद चौधरी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्मार्ट स्टीम, रोबोटिक्स एंड एआई लैब को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री चौधरी ने बच्चों के क्लास रूम में भी गए। जहां उन्होंने बच्चों से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों से मॉडल स्कूल बनाने के लिए उनका सुझाव एवं सलाह भी ली है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आवश्यक आधारभूत संरचना का विकास, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण, पुस्तकालय का विस्तार, खेल मैदान व खेल सुविधाओं का उन्नयन और परिसर का सौंदर्याकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मिलर हाई स्कूल मैदान में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखें। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की उपलब्धता से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी भविष्य के लिए तैयार किया जा सकेगा। इस निरीक्षण के दौरान बिहार विधान परिषद के सदस्य नवल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबरे, पटना के नए जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा व विद्यालय की प्राचार्या किरण कुमारी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का दबदबा 8 नए चेहरों को किया गया शामिल, सपा को टक्कर देनी की त्यारी

भाजपा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान, एमपी के 6 चेहरे समेत कई नेताओं को किया गया शामिल जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी

देश में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,14 राज्यों में 253 लोग किए गए अरेस्ट

राजस्थान में 67 साल की दादी ने 10 साल के पोते को बनाया हवस का शिकार, पुलिस भी आपबीती सुनकर रह गई हैरान

हरियाणा के मुरथल में अब टेक्नोलॉजी परोसेगी खाना,इंसान नहीं बल्कि रोबोट के हाथों से परोसा जाएगा पकवान

एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाया, फुकेट दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद एयर इंडिया की बड़ी कार्रवाई

Leave a Comment