मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब-हरियाणा विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

On: September 11, 2026 5:21 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय ( नितिन ) पंजाब और हरियाणा विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ऑपरेशन सेल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें विधानसभा भवन पहुंचीं।

सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर और आसपास के इलाकों की गहन जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए ई-मेल के स्रोत समेत उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के विभिन्न कार्यालयों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिल चुकी हैं। हालांकि, जांच के दौरान अब तक किसी भी मामले में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment