मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में स्कूल बसों को लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट हुआ सख्त, दी बड़ी चेतावनी, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग ने जारी करी गाइडलाइन

On: July 26, 2026 12:04 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लुधियाना : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने नियमों के पालन में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों और बस संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को आर.टी.ओ. की टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर विभिन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 30 स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही चालान किए गए। जांच में सामने आया कि कई बस चालक निर्धारित यूनिफॉर्म के बिना वाहन चला रहे थे, जबकि कई बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य लेडी हैल्पर मौजूद नहीं थी। परिवहन विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

आरटीओ मनकवल सिंह चाहल ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिछले 23 दिनों से पूरे शहर में विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अब तक 33 लाख रुपए से अधिक के चालान किए जा चुके हैं। इसके साथ ही जी.टी. रोड पर संचालित निजी और व्यावसायिक बसों के दस्तावेजों की भी नियमित जांच की जा रही है।

आरटीओ ने बताया कि शहर के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि स्कूल बसों के सभी आवश्यक दस्तावेज हर समय अपडेट रहें। इसके अलावा प्रत्येक बस में प्रशिक्षित लेडी हैल्पर की मौजूदगी और चालक का निर्धारित वर्दी में होना अनिवार्य है। बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment