पंजाब में आज परमानेंट डीजीपी नियुक्त होने का रास्ता साफ हो जाएगा यूपीएससी ने डीजीपी का पैनल शॉर्टलिस्ट करने के लिए आज बैठक बुलाई गई है इस बैठक में तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर पंजाब सरकार को भेजा जाएगा जिसके आधार पर सरकार एक अधिकारी को डीजीपी नियुक्त करेगी।
जुलाई 2022 में पंजाब सरकार ने गौरव यादव को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था इसके बाद से ही उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए जा रहे थे सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद पंजाब में स्थाई डीजीपी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
अधिकारियों का पैनल तय कर पंजाब सरकार को भेजेगा इस साल फ़रवरी में यूपीएससी ने पंजाब सरकार में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति के लिए अधिकारियों के नाम मांगे थे इसके बाद पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी थी इनमें से यूपीएससी आज तीन अधिकारियों का पैनल तय कर पंजाब सरकार को भेजेगा।
अब पढ़ें 14 अफसर की लिस्ट में किन-किन का है नाम
वर्तमान डीजीपी गौरव यादव सहित 14 अफसर के नाम भेजें पंजाब सरकार ने 6 अप्रैल को यूपीएससी को 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सूची भेजी थी जिसमें वर्तमान कार्यवाहक डी जीपी गौरव यादव 1992 बैच का नाम भी शामिल है सरकार द्वारा भेजी गई इस सूची में वरिष्ठता के आधार पर गौरव यादव का नाम तीसरे स्थान पर है इस बैच के सबसे वरिष्ठ अधिकारी शरद सत्य चौहान है जिनके बाद क्रमशः हरप्रीत सिंह सिद्धू गौरव यादव और कुलदीप सिंह का स्थान आता है इस प्रस्ताव में 1993 बैच के तीन और 1994 बैच के साथ अधिकारी भी शामिल।
तीन अक्षरों का पैनल तय करेगा यूपीएससी

यूपीएससी पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई 14 आईपीएस अधिकारियों की सूची में से तीन अधिकारियों का पैनल शॉर्ट लिस्ट कर सरकार को भेजेगा इस पैनल में शामिल किसी भी एक अधिकारी को पंजाब सरकार स्थाई डीजीपी नियुक्त कर सकती है सूची में सबसे ऊपर डॉक्टर शरद सत्य चौहान का नाम है जबकि दूसरे स्थान पर हरप्रीत सिंह सिद्धू का नाम है जो 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं वह वरिष्ठता सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव का नाम तीसरे स्थान पर है यदि यूपीएससी ने वरिष्ठ के आधार पर पैनल तैयार किया तो यही तीन नाम इसमें शामिल हो सकते हैं इसके बाद पंजाब सरकार एक बार फिर गौरव यादव को डीजीपी नियुक्त करने का निर्णय ले सकती है।
इन अधिकारियों के सूची में नाम भेजें, सरकार की ओर से स्थाई डीजीपी के लिए भेजे गए
अधिकारियों के पैनल को तीन हिस्सों में बांटा गया है 1992 बैच में गौरव यादव वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी शरद सत्य चौहान कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम शामिल है। 1993 बैच में गुरप्रीत कौर देव जितेंद्र कुमार जैन और शशि प्रभा द्विवेदी का नाम है वहीं 1994 बैच में सुधांशु शेखर श्रीवास्तव प्रवीण कुमार सिंह अमरदीप सिंह राय, सी नीरज आने,जापुंज नरेश कुमार और राम सिंह के नाम शामिल है इसके अलावा 1989 बैच के सामंत गोयल ने इस पद के लिए अनुक्षा जाता है जबकि अर्पित शुक्ला और ईश्वर सिंह अपनी सेवा निवृत्ति के करीब होने के कारण इस दौर से बाहर है।
ऐसे हो सकती है सिलेक्शन
सरकार की ओर से पैनल भेजे जाने के बाद उसे पर विचार करने के लिए एक कमेटी गठित की जाती है इसमें यूपीएससी के अध्यक्ष केंद्रीय गृह सचिव या उनके प्रतिनिधि राज्य के मुख्य सचिव राज्य के वर्तमान डीजीपी तथा किसी केंद्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख जो संबंधित राज्य के स्तर से ना हो शामिल होते हैं यह कमेटी तीन नाम को अंतिम रूप देता है और उन्हें राज्य सरकार को भेजती है जिसके बाद सरकार अंतिम नियुक्ति पर निर्णय लेती है।







