मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के लुधियाना में महिला इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

On: July 26, 2026 2:34 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लुधियाना: पंजाब पुलिस में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद लुधियाना के थाना सुधार में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच पूरी होने के बाद एसएसपी जगराओं ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में थाना दाखा में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर ने सब-इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एसएसपी जगराओं ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और लाइन हाजिर कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि महिला इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के बीच लंबे समय से दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद महिला इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी, जिसके आधार पर जांच की गई। हालांकि, शिकायत करने वाली महिला इंस्पेक्टर अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Rain alert on 26th July 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं,इन राज्यों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में किया बदलाव अब 28 जुलाई को होगी परीक्षा

टीचर स्लैप रूल्स : क्या शिक्षक बच्चों को थप्पड़ मार सकता है जानिए सीबीएसई के नियम

अमृतसर में मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों द्वारा घर पर पथराव,गाली गलौज और जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस जाँच मे जुटी

अमृतसर में होटल कर्मचारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार दो पिस्तौल और अवैध कारतूस बरामद

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, युवक पर पड़ा भारी जानिए दिलचस्प कहानी, मामला कर देगा हैरान

Leave a Comment