मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के अमृतसर में 700 स्कूलों को नए आदेश जारी, नहीं माने तो सरकार द्वारा होगी कार्रवाई लगातार आ रही शिकायतों पर सरकार ने लिया फैसला

On: July 17, 2026 6:42 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जिला अमृतसर में कई वर्षों से निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी,फीस बढ़ोतरी पर अब आखिरकार अंकुश लगने जा रहा है। द पंजाब रेगुलेशन का फीस ऑफ़ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन (अमैडमेंट) ऑर्डिनेंस 2026 के लागू होने पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो निजी स्कूल इस सख्त नियमों के दायरे में आ जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री कवंलजीत सिंह द्वारा सरकारी आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए कमर कस ली गई है। जानकारी के अनुसार ऑर्डीनेंस के तहत कोई भी स्कूल बिना मंजूरी के फीस में बढ़ोतरी नहीं कर सकेगा और यह वार्षिक बढ़ोतरी अधिकतम 5% तक ही सिमित रहेगी। ऐसे मे गरीब स्तर के उन हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो हर साल बढ़ रही फीस के कारण बेहद परेशान हो जाते हैं।

आपको बता दें अमृतसर में चल रहे है 700 निजी स्कूल, आंकड़ों के अनुसार अमृतसर जिले में करीब 700 स्कूल चल रहे हैं इनमें से लगभग 400 स्कूल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित है जबकि करीब 300 स्कूल सीबीएसई आईसीएसई और अन्य बोर्डो से जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से कई बड़े स्कूलों पर अत्यधिक फीस वसूलने के आरोप लगते रहते हैं। जिसके कारण अभिभावकों द्वारा कई बार शिकायतें भी दी गई और प्रदर्शन भी किए गए। यही नहीं आपको बता दें नियमों के अनुसार अब स्कूलों को अपनी फीस संरचना और खर्चों का पूरा हिसाब सरकार को देना होगा और किसी भी बढ़ोतरी से पहले संबंधित अधिकारियों से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। इससे मनमानी पर रोक लगेगी और शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी।

जिला स्तर पर निगरानी प्रणाली और करी जाएगी मजबूत

आईटीआई एक्टिविस्ट राजेंद्र शर्मा के अनुसार नए आदेशों के तहत जिला स्तर पर निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। इससे संबंधित शिकायतों के लिए एक विशेष मेकैनिज्म तैयार किया जाएगा जिससे अभिभावकों को अपनी आवाज उठाने के लिए एक स्थाई मंच मिलेगा।इसके साथ ही आने वाले दिनों में स्कूलों की और चेकिंग बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता जय गोपाल ने कहा कि स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर अभिवावकों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कई स्कूलों की शिकायतें भी अधिकारियों से की थी लेकिन उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी अगर यह नए नियम सख़्ती से लागू होते हैं तो यह अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत होगी। शिक्षा विभाग को इन आदेशों को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू करवाना होगा।

अभिवावकों की किसी भी शिकायत का तुरंत निपटारा किया जाएगा

जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री कवंलजीत सिंह ने कहा कि अमृतसर में सरकारी आदेशों को सख़्ती से लागू करवाया जाएगा जिला स्तर पर टीमें गठित कर नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और अभिभावकों की दिक्कतों का तुरंत निपटारा भी किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के आसमान में चमकती दिखी तेज़ रोशनी तरन तारन और पठानकोट में लोग बोले पहले कभी ऐसा नहीं देखा यह उल्का पिंड हो सकता है ऐसा लगाया जा रहा अंदाजा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और चंडीगढ़ के दौरे पर 12,070 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट का उद्धघाटन और शिलान्यास करेंगे क्या रहेगा रूट किन चीजों पर होगी पाबंदी पढ़िए सब कुछ

पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर रोक, लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत: विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

नगर निगम अमृतसर ने लॉरेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर के बाहर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी

1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,32 लाख से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं

अमृतसर में दर्दनाक हादसा आया सामने घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया,गर्लफ्रेंड और उसके चचेरा भाई ने आग मे युवक को झोखा

Leave a Comment