गुरदासपुर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई दरअसल यहां दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की गई इस दौरान युवक के सिर में लगी गोली, उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जाट और ईसाई समुदाय के युवकों के बीच हो रहा था झगड़ा
मृतक की पहचान विजय मसीह 26 के रूप में हुई है युवक के मामा बब्बा मसीह और माँ मेवल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में जाट और ईसाई समुदाय के युवकों के बीच झगड़ा हुआ था पुलिस ने तब दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसी रंजिश के चलते गुरुवार रात जाट समुदाय के युवकों ने बाहर से लोगों को बुलाकर गांव में हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी।

सर में गोली लगने से मौके पर भी मौत
परिवार ने बताया कि उनका बेटा विजय सिर्फ झगड़ा देखने के लिए बाहर गया था इस दौरान कुछ योगी ने उस पर फायरिंग कर दी जिससे बेटे के सर में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई।परिवार का रो रो कर बुरा हाल है वही पति की मौत के बाद पत्नी बेशुद नजर आई परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
युवकों ने हथियारों के साथ करी गुंडागर्दी वहीं गांव वालों का कहना है कि सरपंच ने पहले ही पुलिस को झगड़ा होने की आशंका जताई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बाहर से आए लोगों के हाथों में तेज धार हथियार दिखाई दे रहे हैं उन्होंने आकर गांव में पूरी गुंडागर्दी करी इस पर डीएसपी बोले रंजिश की वजह से हुआ था हमला डीएसपी सेहवाज सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है और दूसरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है जांच के आधार पर उचित क़ानूनी कारवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि यह पूरा झगड़ा रंजिश की वजह से हुआ था इस बारे में इन दोनों पार्टियों के बीच पहले भी समझौता हो चुका है।






