मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर , पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ शेयर की तस्वीरें

On: July 27, 2026 2:59 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लगा दिया है। पिछले करीब तीन महीनों से पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ उनके रिश्ते की खबरें सामने आ रही थीं। अब अर्शदीप ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

अर्शदीप सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समरीन कौर के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में “My Person” लिखा, जिसके बाद फैंस ने इसे उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि माना। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों के अफेयर की चर्चा लगातार हो रही थी। जून महीने में अर्शदीप और समरीन को एक गुरुद्वारे में एक साथ माथा टेकते हुए देखा गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आई थीं। हालांकि, अब अर्शदीप की इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले धर्मशाला में भी दोनों को सड़क पर एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अर्शदीप सिंह ने साफ कर दिया है कि समरीन कौर उनके जीवन का खास हिस्सा हैं। पोस्ट के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमी दोनों को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भाजपा कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला, इलाके में दहशत का माहौल,पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी दोनों हमलावर मौके से फरार

बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी आई सामने, फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस शाहतलाई के पास पलटी,मची चीख पुकार 2 की मौके पर मौत

अमृतसर के अजनाला में लुटेरों ने पैसा दोगुना करने के नाम पर चाय की रेहड़ी लगाने वाले परिवार को एक लाख का लगाया चूना

जालंधर में पंजाब बंद का दिख रहा असर स्कूल, कॉलेज,बाजार बंद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, बढ़ाई चौकसी

27 जुलाई यानी आज पंजाब बंद का ऐलान जानिए क्या-क्या रहेगा बंद, बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में बंद का ऐलान

Leave a Comment