मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले सांसद तरुण चुघ स्वास्थ्य तंत्र की बदहाली का उठाया मुद्दा कहा पंजाब में इलाज के लिए भटक रहे लोग

On: June 30, 2026 5:39 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की इस बैठक के दौरान देशभर में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष रूप से पंजाब के मौजूदा स्वास्थ्य संकट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान चुघ ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष पंजाब के स्वास्थ्य तंत्र की बदहाल और चिंताजनक स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। तरुण ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार की प्रशासनिक विफलताओं लाचारी कार्य प्रणाली और गलत प्राथमिकताओं के कारण राज्य का हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गया है और गहरे संकट में धस चुका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को वह गुणवत्ता पूर्वक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण आम जनता को बुनियादी इलाज के लिए भी भटकना पड़ रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

केंद्र की योजनाओं पर भी चर्चा, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कल्याणकारी पहलू पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं में देशभर के करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव डाला है।

बेहतर गवर्नेंस और विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इन तमाम विषयों को बेहद गंभीरता से सुना। चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर नागरिक के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पारदर्शी शासन और समावेशी विकास सुनिश्चित करने में और अपने संकल्प को पूरी तरह से पूरा करने मे अडिग है और उन्होंने यह भी कहा की पंजाब के लोगों के अधिकारों की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ा जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मोदी ने बताया पिछले 12 सालों में भारत की कैसे बदली तस्वीर, बुनियादी मुद्दे से आकर एडवांस टेक्नोलॉजी तक पहुंचा भारत, मोदी ने गिनाई अपनी उपलब्धता

पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को धार्मिक सज़ा सुनाने वाले पूर्व जत्तेदार रघुवीर सिंह के घर पर फायरिंग

पंजाब के तरन तारन में आधी रात को हुई बड़ी घटना घर में घुसकर महिला पर फायरिंग

17 अगस्त को किन-किन पंजाब में स्कूलों में रहेगी छुट्टी जानिए पूरी लिस्ट,किस तरह की है छुट्टी पढिए पूरी खबर

79 स्कूलों पर लटकी मान्यता रद्द होने की तलवार, अब सरकार को स्कूलों को देना होगा अपना पूरा हिसाब ख़िताब

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment