मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू में स्वतंत्रता दिवस संबंधी विशेष समारोह आयोजित,अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को टूल किट वितरित

On: August 15, 2026 6:53 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर, 15 अगस्त (नितिन)- सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू, अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान में तिरंगा झंडा फहराया गया तथा देश को आजादी दिलाने वाले महान देशभक्तों को याद किया गया।

समारोह के दौरान अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजिज के चेयरमैन श्री अमित शर्मा और होटलियर एवं कॉन्ट्रैक्टर श्री राकेश बीर जी ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत की। मुख्य अतिथियों का स्वागत संस्थान के प्रिंसिपल इंजीनियर संजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों के लिए भेजी गई टूल किट वितरित की गईं। मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, होनहार विद्यार्थियों तथा एन.सी.सी. कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संस्थान में स्वच्छता एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने में विशेष योगदान देने वाले स्टाफ सदस्यों श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती बेबी, श्री मनजीत सिंह, श्री सतनाम तथा श्री मनीष कपूर को भी सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई. संस्थान युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों एवं स्टाफ में मेहनत, अनुशासन, स्वच्छता तथा उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन के लिए और अधिक उत्साह एवं प्रेरणा पैदा करने का माध्यम बना।

इस अवसर पर संस्थान के ट्रेनिंग अधिकारी श्री/श्रीमती गुरप्रीत सिंह, श्री जुगराज़ सिंह पन्नू, श्री रमनीश शर्मा तथा श्रीमती बलजिंदर कौर सहित संस्थान का समूचा स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

स्कूल वैन में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान,स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL द्वारा तेज़ इंटरनेट और मुफ्त सेवाओं के विशेष ऑफर – श्री देवेंद्र पाल महाजन

अमृतसर ग्रुप एनसीसी कैडेटों ने गुरु नानक देव स्टेडियम, अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में लिया भाग

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आंगनबाडी केंद्रों पर देशभक्ति का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज,राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 65.62 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2,274.42 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की

नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ.उज्ज्वल और डॉ.रविशंकर गिरफ्तार, 30 लाख का खेल, छापे में मिले चौंकाने वाले सबूत 

Leave a Comment