मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में सक्की नाले की सफाई के लिए भारतीय सेना से मिली अनुमति: कुलदीप सिंह धालीवाल,लोधी गुज्जर से रावी नदी तक 5 किलोमीटर क्षेत्र में जल स्तर घटते ही शुरू होगा डी-सिल्टिंग कार्य

On: July 31, 2026 2:43 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर : विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विधायक श्री कुलदीप सिंह धालीवाल के प्रयासों से सक्की नाले के अंतिम हिस्से की सफाई के लिए भारतीय सेना से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त हो गया है। इससे लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।

श्री धालीवाल ने बताया कि सक्की नाले का लोधी गुज्जर गांव से रावी नदी तक लगभग 5 किलोमीटर का क्षेत्र भारतीय सेना के अधीन आता है। सेना की अनुमति न मिलने के कारण इस हिस्से में डी-सिल्टिंग (गाद की सफाई) का कार्य नहीं हो पा रहा था, जिससे नाले में भारी मात्रा में गाद जमा हो गई थी और पानी की निकासी अत्यंत धीमी हो गई थी।

उन्होंने बताया कि आज भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ब्रिगेडियर एस.एस. छिल्लर (एसएम), ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह (एसएम) तथा कमांडिंग ऑफिसर एंटनी रॉबिन्स डी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बैठक के दौरान इस कार्य के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई।

श्री धालीवाल ने कहा कि जैसे ही जल स्तर कम होगा, संबंधित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डी-सिल्टिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे सक्की नाले में पानी की निकासी सुचारु होगी तथा किसानों की फसलों, गरीब मजदूरों और आम लोगों के घरों को बरसात के दौरान होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सहयोग से आज की बैठक में इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे का सफलतापूर्वक समाधान निकाल लिया गया है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (एसई) महेश सिंह, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) अंकुश चौधरी तथा कनिष्ठ अभियंता (जेई) कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment